{"_id":"67f7faa7a1399293340463a5","slug":"a-virtual-meeting-hall-will-be-built-in-vikas-bhavan-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-135219-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विकास भवन में बनेगा वर्चुअल मीटिंग हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विकास भवन में बनेगा वर्चुअल मीटिंग हॉल
Thu, 10 Apr 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास भवन परिसर के भूतल के प्रथम तल पर दिव्यांगजनों के लिए वर्चुअल मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा। यही नहीं दिव्यांग यहां होने वाली वर्चुअल मीटिंग में आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए रैंप का भी निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनाओं के संबंध में समय-समय पर ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग विकास भवन में कराई जाती हैं। इन मीटिंगों तक दिव्यांग रैंप आदि की व्यवस्था होने के कारण पहुंच नहीं पाते हैं। दिव्यांग कई बार अपनी समस्याओं को लेकर भी जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय आते हैं तो वहां भी नहीं पहुंच पाते हैं।
दिव्यांगों की ओर से इस संबंध में समय-समय पर उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजे गए। सरकार ने दिव्यांगों की सुविधा को देखते हुए विकास भवन के प्रथम तल पर वर्चुअल मीटिंग हॉल का निर्माण कराए जाने की व्यवस्था की है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए 13.89 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार महीने के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्णय लिया गया है।