फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A truck hit an e-rickshaw from behind, killing a woman and injuring three others. The accident occurred on the Inner Ring Road. The truck and e-rickshaw drivers fled after the accident.

Agra News: ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल, इनर रिंग रोड पर हुआ हादसा, हादसे के बाद भागे ट्रक और ई-रिक्शा चालक

Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A truck hit an e-rickshaw from behind, killing a woman and injuring three others. The accident occurred on the Inner Ring Road. The truck and e-rickshaw drivers fled after the accident.
बरौली अहीर। शनिवार देर रात इनर रिंग सड़क पर ट्रक ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा और घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

गढ़ी बल्देव सिकतरा थाना शमसाबाद निवासी अशोक कुमार अपनी मां भाई बहन के साथ किराए का ई-रिक्शा कर टूंडला अपने दूसरे वाले घर जा रहे थे रमाडा के पास इनर रिंग सड़क पर ग्वालियर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ई-रिक्शा पलट गया, उसमें सवार महिला भगवान देवी पत्नी तोफान सिंह 60 वर्ष उछल कर ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक, मनोज, आरती और गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एकता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायलों को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एकता थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया गया। ट्रक और ई-रिक्शा चालक फरार है सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान की जा रही है, ट्रक और ई-रिक्शा को तोरा चौकी लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed