फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A tractor-trolley overturned on the Waterworks flyover, causing a massive traffic jam for 12 hours.

Agra News: वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, 12 घंटे भीषण जाम

Wed, 18 Feb 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley overturned on the Waterworks flyover, causing a massive traffic jam for 12 hours.
वॉटरवर्क्स फ्लाई ओवर पर रात में अनियंत्रित होकर भूसे से भरी ट्रैक्टरट्रॉली पलटने से नेशनल हाईवे
आगरा। हाईवे के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर सोमवार रात 2 बजे भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली टायर पंक्चर होने से पलट गई। भूसा सड़क पर फैल गया। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली हटाने के बाद एक लेन से वाहन निकाले गए। मगर भूसा नहीं हटाने की वजह से मंगलवार सुबह से ही भीषण जाम लग गया। इससे कमला नगर सहित अन्य रास्तों से आने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर ढाई बजे भूसा हटने के बाद राहत मिल सकी।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राॅली भूसा भरकर वाटरवर्क्स होते हुए फिरोजाबाद की तरफ जा रही थी। फ्लाईओवर पर ट्राॅली का एक पहिया पंक्चर हो गया और वह पलट गई। भूसा फैलने से वाहन फंस गए। भगवान टाकीज तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने वाहनों को सर्विस रोड से डायवर्ट किया। रात में सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव कम था। मगर सुबह जब दबाव बढ़ा तो जाम लगने लगा। सुबह 10 बजे 3 किलोमीटर तक वाहन फंस गए। लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे तक का समय लग गया। यह सब भूसा न हट पाने की वजह से हुआ। लोगों का कहना था कि रात में ही पुलिस ने अगर ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ भूसा हटवा दिया होता तो लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ता।
विज्ञापन


दोपहर में बस चालकों की मनमानी की वजह से रामबाग से सुल्तानगंज पुलिया तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद हालात पर काबू पाया। वहीं स्कूलों की छुट्टी के दौरान एमजी रोड, मदिया कटरा और वजीरपुरा से पालीवाल पार्क रोड से निकलना टेढ़ी खीर हो गया। जाम में फंसने से स्कूली बच्चे और अभिभावकों के पसीने छूटने लगे। यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं किसी काम नहीं आ सकीं। जाम में फंसने वाले राहगीर शहर की व्यवस्थाओं को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को भी विकास कार्य के चलते फतेहाबाद रोड पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। शाहजहां गार्डन रोड पर खुदाई के चलते वनवे है। इसके चलते माल रोड पर दिनभर वाहन निकालना राहगीरों के लिए काफी परेशानी भरा रहा। बालूगंज से बिजलीघर तक पहुंचने में लोगों काे आधे घंटे से अधिक समय लगा। रात के समय शादी समारोहों के चलते फतेहाबाद रोड पर हालात बेकाबू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed