फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A third-party investigation has been ordered into allegations of illegal extortion related to the demolition of the ramp.

Agra News: रैंप तोड़कर अवैध वसूली के आरोपों की थर्ड पार्टी जांच के आदेश

Fri, 02 Jan 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A third-party investigation has been ordered into allegations of illegal extortion related to the demolition of the ramp.
आगरा। हाथरस रोड पर पुराना नाला तोड़कर नया नाला बनाने के दौरान रैंप तोड़कर फैक्टरी मालिकों से नए रैंप बनाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने के मामले की नगर निगम थर्ड पार्टी जांच कराएगा। कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने कारोबारियों से हो रही इस वसूली की खबर प्रकाशित की तो निगम प्रशासन हरकत में आया। श्रीवास्तव ने बताया कि थर्ड पार्टी एजेंसी जांच कर एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए तो निर्माण कर रही फर्म पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, नगर निगम ने हाथरस रोड पर फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक चार पुलिया से टेढ़ी बगिया के बीच करीब 50 लाख रुपये की लागत से नया नाला निर्माण करा रहा है। नाला निर्माण शुरू करने के दौरान ठेकेदार ने फैक्टरियों के बाहर बने रैंप तोड़ दिए। आरोप है कि ठेकेदार ने दोबारा रैंप बनाने के नाम पर फैक्टरी संचालकों से एक लाख रुपये तक वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed