{"_id":"6a9711a6b9e65d86270851df","slug":"a-team-inspected-the-ownership-status-of-the-market-complex-located-in-the-main-market-agra-news-c-421-1-fsk1001-16175-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुख्य बाजार में बनी मार्केट के स्वामित्व की जांच को टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुख्य बाजार में बनी मार्केट के स्वामित्व की जांच को टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। मुख्य बाजार स्थित पुराने राजकीय कृषि गोदाम की जमीन पर करीब दो वर्ष पूर्व बनाई गई मार्केट के स्वामित्व को लेकर विधायक चौधरी बाबूलाल की ओर से मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों की जांच की।
मंगलवार दोपहर उप जिलाधिकारी अभिनव पाठक, तहसीलदार दीपांकर, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पुरानी कृषि गोदाम की जमीन और वर्तमान में बनी मार्केट का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर संपत्ति से संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पुराने असेसमेंट रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों को बारीकी से देखा। जांच टीम में उप जिलाधिकारी किरावली, जिला कृषि अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फतेहपुर सीकरी को शामिल किया गया है। टीम स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
वर्ष 2025 में भी भेजी गई थी रिपोर्ट
बताया गया है कि इसी मामले में राजस्व विभाग की टीम ने वर्ष 2025 में भी जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। अब नए सिरे से उच्चस्तरीय टीम द्वारा जांच किए जाने से मार्केट की जमीन के स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।