फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A tanker rammed into a bus full of women in Agra 12 women were injured in accident

Agra: महिलाओं से भरी बस में टैंकर ने मारी टक्कर, 12 महिलाएं घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Tue, 14 Feb 2023 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 09:16 PM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर में टैंकर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बस में टक्कर मार दी। हादसे में 12 महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हाईवे का जाम खुलवाया।   

विज्ञापन
A tanker rammed into a bus full of women in Agra 12 women were injured in accident
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।   
विज्ञापन


दरअसल, फिरोजाबाद के विभिन्न ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग देकर अलीगढ़ लौट रहे कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के 36 महिला सदस्यीय दल की बस को हाईवे पर टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के कारण हाईवे पर जाम भी लगा रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार को हाईवे स्थित सतोली कट पर फिरोजाबाद से 36 सदस्यीय महिला दल को लेकर अलीगढ़ जा रही बस में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इसके के चलते बस आगे चह रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में छह महिलाएं घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बस में सवार मुनि कमल तोमर ने बताया कि यूपी राज्य आजीविका मिशन के तहत हमारा सीनियर सीआरपी व सीएलएफ सीआरपी 36 महिला सदस्यीय दल अलीगढ़ से 6 जनवरी को 40 दिन के लिए फिरोजाबाद के विभिन्न ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग देने आया था। मंगलवार को टीम के सदस्य वापस लौट रहे थे। हादसे में संतोष कुमारी व निर्मला देवी के अलावा प्रेमवती, रश्मि, सीलू, रचना घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed