फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A symbolic funeral procession for single-use plastic

Agra News : सिंगल यूज प्लास्टिक की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

Fri, 05 Jun 2026 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A symbolic funeral procession for single-use plastic
फोटो।ब्लॉक फतेहाबाद में प्लास्टिक की शव यात्रा निकालते सांसद राजकुमार चाहर,पूर्व मंत्री रामसकल
फतेहपुर सीकरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय फतेहपुर सीकरी के तत्वावधान में स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


शवयात्रा विकास खंड कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए आरआरसी सेंटर मंडी गुड़ पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य तथा जैव विविधता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही सभी ने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जी.डी. शुक्ला, एडीओ पंचायत गिरिश अग्रवाल, एडीओ पंचायत हरिनारायण, सचिव हरिमोहन सोलंकी, दीक्षा गुप्ता, राहुल रावत, मोहित यादव, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, हरेंद्र पाल, अश्वनी कुमार एवं वेद प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed