फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A student riding a bicycle on his way to appear for an exam was crushed by a tractor, died.

Agra News: परीक्षा देने जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
A student riding a bicycle on his way to appear for an exam was crushed by a tractor, died.
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर सुंदरनगर के निकट मंगलवार की दोपहर साइकिल से परीक्षा देने जा रहा छात्र को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। उसके सिर के ऊपर से पहिया उतर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे मार्ग पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।सड़क हादसे में मौत बिलराम गेट पथरवारी मंदिर के निकट निवासी नवल वर्मा (14) पुत्र हरिओम वर्मा की हुई। वह सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं का छात्र था। मंगलवार की दोपहर 12 बजे से उसकी परीक्षा थी। वह साइकिल परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही वह सुंदरनगर के निकट पहुंचा तो तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर से उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं स्कूल जा रहे छात्र भी एकत्रित हो गए। जिससे जाम के हालात बन गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर एक ओर कर मार्ग को खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed