{"_id":"6a2f1557687720f1eb0f1852","slug":"a-stand-was-installed-to-reach-ater-bridge-by-removing-the-ladder-agra-news-c-25-1-agr1008-1085117-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीढ़ी हटाकर अटेर पुल तक पहुंचने को लगाया स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीढ़ी हटाकर अटेर पुल तक पहुंचने को लगाया स्टैंड
Mon, 15 Jun 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
बाह: अटेर पुल पर पहुंचने को नसेनी की जगह पर रखा स्टेंड
जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे थे 2 राज्यों के 150 गांवों के लोग, वाहन आवागमन शुरू कराने की उठी मांगबाह। दो राज्यों को जोड़ने वाले अटेर पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण, किसान और व्यापारी आंदोलित हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पुल को खोले जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। हालांकि, पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए पुल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों की जगह अब स्टैंड की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे लगभग 150 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
रविवार के अंक में अमर उजाला ने ‘पुल शुरू न होने के विरोध में बंद रहा अटेर बाजार, भाकियू ने दी धरने की चेतावनी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के असर के चलते अटेर पुल तक चढ़ने को रखी सीढ़ी को हटा लिया गया है। सीढ़ी की जगह पर स्टैंड रख दिया है। स्टैंड से पैदल यात्रा करने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी, लेकिन दो पहिया और चार पहिया वाहन हेतु पुल खोले जाने की मांग को लेकर अटेर के ग्रामीण किसान और व्यापारी आंदोलित हैं। पुल के रास्ते में खोदी गई खाई को भरे जाने और पूर्व की भांति यातायात चालू किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। जनकल्याण संघर्ष समिति अटेर के संदीप कुशवाह, सचिन पुरवंशी, विकास यादव, विजय यादव, अरविंद शाक्य, लक्ष्मण सिंह नरवरिया, हरिओम ओझा, हरीशंकर सोनी, रछपाल पुरवंशी, मनोज यादव ने बताया कि पुल पर आवागमन शुरू न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर भारतीय किसान यूनियन (सर्वाेदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने पुल पर स्टैंड रखे जाने का स्वागत किया है। नियमित आवागमन शुरू नहीं होने पर तहसील मुख्यालय पर 5 दिन बाद धरना प्रदर्शन का एलान किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश की सीमा में 50 मीटर लंबा तथा उत्तर प्रदेश की सीमा में 250 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का निर्माण होना है। ब्रिज कार्पोरेशन के इंजीनियर जोगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश वन विभाग से अनुमति नहीं मिल पा रही है। अनुमति के लिए पत्राचार एवं कार्यवाही की जा रही है। अनुमति मिलते ही पहुंच मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा।