फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A single spelling mistake could empty your bank account.

Agra News: स्पेलिंग की एक गलती से खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

Sun, 25 Oct 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A single spelling mistake could empty your bank account.
साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन को सेमिनार में स्मृति चिह्न भेंट करते नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज कु
आगरा। डिजिटल लेन-देन के दौर में वेबसाइट का नाम टाइप करने में की गई जरा सी चूक आपका पूरा बैंक खाता खाली कर सकती है। यह कहना है यूपी पुलिस मुख्यालय के सलाहकार और साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन का। वह शनिवार को चैंबर की ओर से साइबर सुरक्षा सेमिनार में उद्यमियों और व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बता रहे थे।
विज्ञापन


चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में डॉ. टंडन ने बताया कि हैकर्स अब गैस सूचना या ई-चालान के नाम पर लिंक और एपीके फाइल भेज रहे हैं। इन पर भूलकर भी क्लिक न करें। यदि गलती से क्लिक हो जाए, तो हैकर्स से बचने के लिए तुरंत मोबाइल से सिम निकाल दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंकों की सुरक्षित वेबसाइट हमेशा बैंक का नाम.bank.in फॉर्मेट में होती है।
विज्ञापन


उन्होंने नई पीढ़ी में मोबाइल की लत को ड्रग्स जितना खतरनाक बताया और 13 साल से कम उम्र के बच्चों को फोन न देने की अपील की। सेमीनार का संचालन आईटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सचिन सारस्वत और धन्यवाद पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल ने किया। सेमीनार में उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, नितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ ने दिए सुरक्षा के ये मंत्र

- ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर बैंक का खाता फ्रीज कराएं।
- सुरक्षा के लिए फोन में संचार साथी और कवच एम-2 एप डाउनलोड करें।
- मोबाइल की गैलरी में आधार और पैन कार्ड की फोटो सेव करके न रखें।
- आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

- जीमेल का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed