Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
A simple marriage took place without dowry at the Panchmukheshwar Mahadev Temple in Tirtha Bateshwar.
{"_id":"6a6903dbc028adff6005fa0a","slug":"a-simple-marriage-took-place-without-dowry-at-the-panchmukheshwar-mahadev-temple-in-tirtha-bateshwar-agra-news-c-421-1-ad11001-13528-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीर्थ बटेश्वर के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में बिना दहेज के संपन्न हुआ सादगीपूर्ण विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीर्थ बटेश्वर के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में बिना दहेज के संपन्न हुआ सादगीपूर्ण विवाह
बटेश्वर के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर मे लड़का लड़की की मांग मे सिंदूर भरता हुआ पंचमुखेश्वर महादेव
Link Copied
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार शाम एक सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक विवाह संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में विधापुरा (पिनाहट) निवासी राजेश की 19 वर्षीया पुत्री भारती और पुरा चतुर्भुज (जैतपुर) निवासी महादेव के पुत्र विजय सिंह ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।
विज्ञापन
पुजारी जयप्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। नवदंपति ने मंदिर में शिवलिंग के सात फेरे लिए, जिसके बाद सिंदूरदान और सात वचनों की रस्म पूरी की गई। बताया गया कि दोनों परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते यह विवाह बिना किसी दहेज-दिखावे के दोनों पक्षों की आपसी सहमति से आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन परिजन उपस्थित रहे। लड़की पक्ष से हरिओम वर्मा, अर्जुन सिंह वर्मा, सुभाष डीलर, भजनलाल, बाबू सिंह वर्मा तथा लड़का पक्ष से रामवीर वर्मा, चेतराम वर्मा, विजय सिंह वर्मा, कालीचरण वर्मा व महादेव वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।