{"_id":"67d6ce46c81fca56a1025d84","slug":"a-shop-caught-fire-due-to-short-circuit-in-ajitganj-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-133729-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अजीतगंज में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अजीतगंज में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
Sun, 16 Mar 2025 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
अजीतगंज में परचून में लगी आग के बाद जला पड़ा सामान। संवाद
परचून का सामान जला, ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में शनिवार रात को एक परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होने के बाद दुकान संचालक ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। तब तक काफी सामान जल चुका था। मौके पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर जानकारी जुटाई।
गांव अजीतगंज निवासी संजू शाक्य घर में ही परचनू की दुकान का संचालन करते हैं। शनिवार की देर शाम रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद वह दूसरी मंजिल पर बने अपने घर में चले गए थे। रात के समय अचानक उनकी आंख खुली तो देखा कि नीचे से धुंआ उठ रहा था, जब खिड़की से बाहर झांक कर देखा तो दुकान में आग लगी थी। वह शोर मचाते हुए नीचे आए और दुकान में लगी आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। इस बीच वहां आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। पानी मिट्टी आदि डाल कर आग पर कुछ देर मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। तब तक दुकान में रखा परचून का सामान जल चुका था। यूपी 112 के पुलिसकर्मी भी मौके पर जांच करने पहुंचे, पता चला कि फ्रीज में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। दुकान में आग लगने की सूचना तहसील में दी गई है।