फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A sector and static magistrate will be posted at every center

Agra News: हर केंद्र पर तैनात होंगे एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 16 Dec 2024 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
A sector and static magistrate will be posted at every center
कासगंज। जिले में 22 दिसंबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा की कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए सभी आठ केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और हर केंद्राें पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो परीक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिले में बने 22 केंद्रों पर 3547 परीक्षार्थी पीसीएस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के समय केंद्रों के आसपास मौजूद फोटो स्टेट आदि की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को खानपान आदि की दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। होटल, ढाबा संचालक व अन्य खानपान विक्रेताओं के यहां नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विक्रेता खराब गुणवत्ता का भोजन परीक्षार्थियों को न खिला सकें। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को परिवहन सेवा में दिक्कत न हो इसके लिए भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए बनाए गए आठ सेक्टर पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि जिले के सभी सात खंड शिक्षा अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। दो सेक्टर मजिस्ट्रेट व दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखा गया है।


पीसीएस परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं- पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed