{"_id":"6a29cf3b72557a12ad09ee52","slug":"a-scramble-for-seats-on-buses-and-trains-ensues-as-soon-as-the-exams-end-agra-news-c-364-1-ag11018-130065-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परीक्षा खत्म होते ही सीटों के लिए बसों-ट्रेनों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परीक्षा खत्म होते ही सीटों के लिए बसों-ट्रेनों में मारामारी
Thu, 11 Jun 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद सैकड़ों परीक्षार्थी बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़े। सीट के लिए बसों और ट्रेनों में जमकर धक्का-मुक्की और मारामारी देखने को मिली। बसों में खड़े होने तक की जगह नहीं दिखी। परीक्षा छूटने के कुछ देर बाद बुधवार को फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डा, ईदगाह, आईएसबीटी, आगरा कैंट और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंच गई। आगरा-मथुरा हाईवे पर संचालित बसों में बैठने के लिए परीक्षार्थियों के बीच जद्दोजहद होती रही। भीड़ के दबाव में लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते नजर आए। संवाद
विज्ञापन