{"_id":"67d07ae48c34a3b8d20b3b6a","slug":"a-rare-coincidence-is-being-made-with-shivavas-yoga-on-holi-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-133508-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: त्योहार पर शिववास योग के साथ बन रहा दुर्लभ संयोग...इस समय पर करें होली पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: त्योहार पर शिववास योग के साथ बन रहा दुर्लभ संयोग...इस समय पर करें होली पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना
Tue, 11 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:33 PM IST
सार
होली को लेकर उल्लास शुरू हो गया है। इस बार त्योहार विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ मनाया जाएगा। इस बार खास शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो लोगों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति कराएगा।
विज्ञापन
holi
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
इस बार होली का त्योहार विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ मनाया जाएगा। होली के दिन 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा होगी और शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मैनपुरी में होली के त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होली के त्योहार को लेकर हर तरफ लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
होली के त्योहार को लेकर घरों में लगातार तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भी भीड़ दिखाई दे रही है। इस बार होली कई शुभ मुहूर्त भी लेकर आ रही है। आचार्यों के अनुसार इस वर्ष की होली के दिन 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा होगी और शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण, अभिजीत मुहूर्त, और कई अन्य मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों का सही प्रकार से उपयोग करने से व्यक्ति को शांति, समृद्धि, और सुख प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त
शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित सूर्य मंदिर के आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन और दहन से सुखद फल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 13 मार्च दिन बृहस्पतिवार को होली का पूजन सायं से लेकर रात्रि 10.36 तक किया जाएगा।
शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित सूर्य मंदिर के आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन और दहन से सुखद फल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 13 मार्च दिन बृहस्पतिवार को होली का पूजन सायं से लेकर रात्रि 10.36 तक किया जाएगा।
आचार्य बताते है कि इसी दिन रात्रि 11.28 बजे से रात्रि 12.06 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। आचार्य अतुल कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि चंद्र पंचांग के अनुसार 13 मार्च बृहस्पतिवार को सायं 6 बजे से रात्रि 10.38 बजे तक घर की महिलाएं होली का पूजन कर सकेंगी। रात्रि 11.28 बजे से रात्रि 12.06 बजे तक होलिका दहन होगा।