फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A rabid dog bit seven people, including five children, two seriously injured.

Agra News: एक पागल कुत्तेे ने पांच बच्चों समेत सात लोगों को काटा, दो गंभीर

Sat, 10 Jan 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A rabid dog bit seven people, including five children, two seriously injured.
बरहन। थाना क्षेत्र में पागल हुए एक लावारिस कुत्ते ने तीन गावों में पांच बच्चों सहित सात लोगों को अपना शिकार बना लिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने कुत्ते से उन्हें बचाया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया है। वहीं, पांच अन्य का उपचार स्थानीय चिकित्सकों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सांय नगला गोल में अपने मकान के पास खेल रही तीन वर्ष की आराध्या उर्फ गुन्नू व सात वर्ष के तेज प्रकाश पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चाें की चीख पुकार सुनकर आए परिजन व आस पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद कुत्ता गांव के पास स्थिति कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंच गया, जहां खेल रहे चार साल के विवेक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के भगाने पर कुत्ता बरहन की तरफ बढ़ गया तथा रेलवे ओवरब्रिज के पास खड़े सात वर्ष के यादवेंद्र निवासी नगला गोल पर हमला कर दिया। बच्चे ने बमुश्किल खुद का बचाव किया। इसके बाद कुत्ता सीधा बरहन की तरफ आया और अशोक नगर स्थिति अपने मकान पर बैठे रवि कुमार (18) व हरीशंकर (70) पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाते हुए कुत्ते को दूर तक रोंद दिया, जिससे कुत्ता रास्ते में चल रहे ग्रामीणों पर हमला करते हुए गांव विरूनी पहुंच गया, जहां अनंत (10) पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव मुखवार में भी मिली कुत्ते काटने की सूचना
कुत्ते के काटने से विवेक व कुमारी आराध्या उर्फ गुन्नू गंभीर रूप से घायल है, दोनों को उपचार को आगरा ले जाया गया है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय चिकित्सकों से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव मुखवार में तीन लोगों के काटने की सूचना मिली है। साथ ही विरूनी में कुत्ते के शिकार हुए लोगों की संख्या 12 बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed