फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A public awareness rally was organized to spread the message of cleanliness.

Agra News: जनजागरूकता रैली निकाली, दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 08 Feb 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A public awareness rally was organized to spread the message of cleanliness.
आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम की ओर से शनिवार को छत्ता जोन के कई क्षेत्रों में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वच्छ आगरा, सुंदर आगरा, कचरा डिब्बे में डालें, शहर को स्वच्छ बनाएं जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन

एसएफआई आशुतोष वर्मा के नेतृत्व में नागरिकों, व्यापारियों और नगर निगम कर्मियों ने रैली में सहभागिता की। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली मन:कामेश्वर मंदिर, रावतपाड़ा से शुरू होकर दरेसी, बेलनगंज, काला महल समेत प्रमुख बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों से होते हुए वापस रावतपाड़ा पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

लोगों को अपने घरों और दुकानों के बाहर साफ-सफाई रखने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नगर निगम टीम ने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के बारे में बताया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए जनभागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed