फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A private bus full of wedding guests got stuck in an LT line.

Agra News: बरातियों से भरी निजी बस एलटी लाइन में फंसी

Sun, 16 Nov 2025 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A private bus full of wedding guests got stuck in an LT line.
फोटो16सहावर में बस के ऊपर से एलटी लाइन की केबल हटाते लोग । स्रोत:वीडियो ग्रैव
सहावर। सोरों रोड पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। बरातियों से भरी एक निजी बस अचानक बिजली की एलटी (लो टेंशन) लाइन के तारों में फंस गई। बस के ऊपर तार फंसते ही चिंगारियां निकलने लगीं। इससे घबराई सवारियों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि किसी भी बराती को करंट नहीं लगा।
विज्ञापन

सोरोंजी रोड से शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बरातियों से भरी एक निजी बस कासगंज की ओर जा रही थी। तभी बिजली के खंभे से नीचे लटक रहे एलटी लाइन के तार बस की छत में फंस गए। इससे तेज चिंगारियां निकलने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। बस रुकते ही उसमें सवार बराती घबराकर नीचे कूदने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए बस को धीरे-धीरे पीछे कराया और फिर बांस की मदद से बस में फंसे तारों को ऊंचा करके छुड़ाया। इस दौरान चिंगारियां निकलने से आसपास की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। काफी देर तक इलाके की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कस्बे में बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इस कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि विद्युत निगम की लापरवाही से शनिवार को हादसा होते-होते बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विद्युत निगम के कर्मियों को मौके पर भेजकर तारों को ऊंचा कराया जाएगा। -गौरव कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed