{"_id":"61b0ebc64b235f205d390577","slug":"a-non-community-youth-molested-a-school-going-girl-mainpuri-news-agr517177890","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा से गैर समुदाय के युवक ने की छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही छात्रा से गैर समुदाय के युवक ने की छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भोगांव में बुधवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ गैर समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए खींच कर ले जाने की कोशिश की। लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 12 वर्षीय भांजी सुबह करीब नौ बजे कस्बा स्थित विद्यालय जा रही थी। जब वह मोहल्ला गड्ढा के पास पहुंची, तभी वहां मौजूद युवक दुल्ला ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसे अपने घर की ओर खींच कर ले जाने लगा।
छात्रा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। मामला समुदाय विशेष से जुड़ा होने से पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।