फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A moving car caught fire, father and son jumped out to save their lives.

Agra News: चलती कार में लगी आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान

Tue, 30 Dec 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire, father and son jumped out to save their lives.
आगरा। दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा बाईपुर कट के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार पिता-पुत्र ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस दाैरान हाईवे पर लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी कारोबारी अकबर अपने पिता इसरार अहमद के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे। बाईपुर तिराहा से आगे उनकी कार में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक उन्हें पता चला तब तक कार का पूरा पिछला हिस्सा चपेट में आ गया। अकबर ने तुरंत कार को किनारे रोका। वह और पिता इसरार कार से कूद गए। आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

पहले स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की तीव्रता बढ़ने पर फ्यूल टैंक में धमाका होेने के डर से लोग कार के पास जाने से डरने लगे। सूचना मिलने पर शास्त्रीपुरम स्टेशन से फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कार की सर्विसिंग कराई थी। इंजन के काम में कोई कमी रह जाने से आग लगी है। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार को किनारे कर यातायात सुचारू कराया गया। इसका वीडियो भी किसी ने वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed