फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A minor collision led to a fight between two car riders, leading to a half-hour jam at Rambagh intersection.

Agra News: मामूली टक्कर से दो कार सवारों में मारपीट, रामबाग चौराहे पर आधे घंटे जाम

Mon, 12 Jan 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A minor collision led to a fight between two car riders, leading to a half-hour jam at Rambagh intersection.
आगरा। रामबाग चौराहे पर रविवार को मामूली टक्कर के बाद कार सवारों के बीच हुए हंगामे से करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। व्यस्त चौराहे पर सड़क पर ही विवाद होने से लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से महज 10 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाटर वर्क्स की ओर से आ रही एक कार ने पीछे से दूसरी कार में हल्की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी मामूली थी कि किसी भी वाहन को खास नुकसान नहीं हुआ। इसके बावजूद एक कार सवार ने दूसरे युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और सड़क पर हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और विवाद को शांत कराने का कोई प्रयास नहीं किया। हंगामे के चलते रामबाग चौराहा पूरी तरह जाम हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया, तब जाकर विवाद खत्म हुआ और यातायात धीरे-धीरे सुचारू हो सका। घटना के बाद पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed