{"_id":"69923764465d01fd79035b8b","slug":"a-member-of-the-cow-service-commission-found-dirty-water-and-rotten-straw-in-the-cowshed-and-expressed-displeasure-agra-news-c-25-1-agr1008-990558-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोसेवा आयोग के सदस्य को गोशाला में मिला गंदा पानी और सड़ा भूसा, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोसेवा आयोग के सदस्य को गोशाला में मिला गंदा पानी और सड़ा भूसा, जताई नाराजगी
Mon, 16 Feb 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट में राज्य मंत्री ने गौशाला का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश
पिनाहट। कस्बे के पुराना राजाखेड़ा मार्ग स्थित गोशाला का रविवार की शाम गोसेवा आयोग के सदस्य और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमाकांत उपाध्याय ने निरीक्षण किया। गायों के पीने के लिए गंदा पानी और सड़ा भूसा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को मवेशियों के सही देखभाल और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गोसंरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद राज्यमंत्री ने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सतेंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, प्रशांत भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, सुशांक पाराशर और सूरज यादव आदि मौजूद रहे।