फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A married woman was attacked for dowry, an FIR was lodged against five people, alleging a demand for Rs 5 lakh and a car, and charges of attempted culpable homicide and dowry harassment were imposed.

Agra News: दहेज के लिए विवाहिता पर जानलेवा हमला, पांच के खिलाफ प्राथमिकी, पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास व दहेज उत्पीड़न की लगीं धाराएं

Mon, 01 Jun 2026 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A married woman was attacked for dowry, an FIR was lodged against five people, alleging a demand for Rs 5 lakh and a car, and charges of attempted culpable homicide and dowry harassment were imposed.
बिचपुरी। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अंगूठी निवासी दलीप सिंह की तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री पूजा की शादी आठ दिसंबर 2023 को हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव बहरूगढ़ी निवासी हरीश उर्फ कलुआ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति हरीश, सास उर्मिला, ससुर महेंद्र सिंह, जेठानी हेमा अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। तहरीर के अनुसार 26 मई की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने पूजा के साथ लाठी-डंडों और लोहे की पाइप से मारपीट की। आरोप है कि जान बचाने के लिए घर से निकलने पर उसे जबरन कार में बैठाकर पति और जेठानी के भाई ने रास्ते में भी पीटा। हमले में उसके सिर, कान, पसलियों, कंधों और घुटने समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed