फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a man arrested for fraud in the name of police officer in mathura

मथुरा: फर्जी दरोगा बनकर 6.5 लाख रुपये वसूलने वाला जालसाज गिरफ्तार, नकदी-कार बरामद

Sat, 02 Oct 2021 08:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
a man arrested for fraud in the name of police officer in mathura
लाल घिरे में धोखाधड़ी का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में पति-पत्नी के विवाद में फर्जी दरोगा बनकर युवक और उसके परिवार से 6.5 लाख रुपये की ठगी करने वाला जालसाज सदर बाजार पुलिस और साइबर सेल के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल और कार बरामद की है। पूर्व में भी कई वारदात में जालसाज गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। 

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना सदर बाजार की सिविल लाइन निवासी हेमंत कुमार भारद्वाज पुत्र भूदेव भारद्वाज ने 9 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें भाई राहुल और उसकी पत्नी श्वेता के बीच विवाद बताया। एक माह से श्वेता के मायके गाजियाबाद में रहने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


18 अगस्त को उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार बनकर एक फोन कॉल राहुल के पास आया। कहा कि थाना सिहानीगेट का इंचार्ज बोल रहा हूं। तुम्हारी पत्नी ने तुम्हारे खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर राहुल ने समझौते की बात की और योगेंद्र कुमार के खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार में वसूले 6.50 लाख रुपये
शेष रुपये लेने 27 अगस्त को कार से खुद को उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार बताने वाला व्यक्ति पुलिस वर्दी में सिविल लाइन पेट्रोल पंप पर आया और एक लाख रुपये और ले गया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से राहुल से बातचीत करके कुल 6 लाख 50 हजार रुपये ले लिए और फिर मोबाइल बंद कर दिया। 

बाद में जब जानकारी की गई तो पता चला कि योगेंद्र कुमार दरोगा ही नहीं है और उसका नाम जावेद अली है। इस आधार पर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एनसीसी तिराहे से आरोपी जावेद अली गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी रजा मस्जिद के पास मुस्तफाबाद, लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है। उससे 1.37 लाख रुपये, कार और मोबाइल, पुलिस की वर्दी बरामद की गई है। इस कार्रवाई में थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, साइबर सैल प्रभारी नितिन कसाना, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार टीम में शामिल थे। 

कचहरी पर प्रार्थनापत्र से लिया राहुल का नंबर, फिर किया फोन
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जावेद ने एक मकान खरीदने के लिए दिए गए एक लाख रुपये के बैंक ट्रांसफर को पुलिस ने होल्ड करा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी जावेद से शाहरुख नामक व्यक्ति ने प्लॉट दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए थे, जिन्हें लेकर वह भाग गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जावेद 17 अगस्त को गाजियाबाद कचहरी पर वकील के पास गया था। 

वहीं पास में श्वेता नामक महिला भी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा लिखवाने को प्रार्थनापत्र टाइप करा रही थी। चुपके से टाइप कराए गए प्रार्थनापत्र का फोटो उसने मोबाइल में ले लिया, जिस पर राहुल का मोबाइल नंबर भी अंकित था और इसी आधार पर दरोगा बनकर राहुल से ठगी कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed