{"_id":"5a4fa41d4f1c1b3e198b50bf","slug":"a-man-a-ttached-fake-degree-and-take-government-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर से जारी फर्जी प्रमाणपत्रों से बन गए ‘मास्साब’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर से जारी फर्जी प्रमाणपत्रों से बन गए ‘मास्साब’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी आगरा विश्वविद्यालय की फर्जी बीएड डिग्री से शिक्षक बनने का मामला निपटा भी नहीं था कि एक और फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला सामने आ गया है। इस बार ग्वालियर के एक स्कूल द्वारा जारी हाईस्कूल, इंटर के प्रमाण पत्रों से शिक्षक बनने की बात सामने आई है। निदेशालय के आदेश के बाद मथुरा में ऐसे शिक्षकों की तलाश शुरू हो गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी प्रमाण पत्रों से शिक्षकों की भर्ती हो गई। ताजा मामला मध्यप्रदेश ग्वालियर के बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा हाईस्कूल, इंटर के जारी फर्जी प्रमाण पत्रों का है। सीबीआई की जांच में इस बात के सामने आने के बाद परिषद मुख्यालय ने प्रदेश भर के बीएसए कार्यालयों को सख्त हिदायत दी है कि वो शिक्षकों का वेतन देने से पहले मुख्यालय को रिपोर्ट दें कि उनके यहां उक्त बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर के प्रमाण पत्रों वाले कुल कितने शिक्षक हैं।
ऐसे शिक्षकों के नाम, पता, पिता का नाम सहित संपूर्ण ब्योरा मांगा गया है। मुख्यालय के निर्देश के बाद बीएसए कार्यालय में भी हड़कंप मच गया। सभी शिक्षकों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बीएसए संजीव कुमार सिंह ने बताया सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणों की जांच कराई जा रही है।

फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करते 54 पकड़े
मथुरा हाईकोर्ट द्वारा गठित एसआईटी की जांच में आगरा विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2004-05 में लगभग पांच हजार फर्जी बीएड डिग्री जारी करने का मामला सामने आया था। मथुरा में जांच के दौरान इन्हीं डिग्रियों से 54 शिक्षक नौकरी करते हुए पकड़े गए थे। मामले में अभी इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।