फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A locked house in Achhnera was burgled, with thieves stealing jewellery and cash from two rooms

Agra News: अछनेरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दो कमरों में रखीं अलमारियां खंगालकर जेवर और नकदी ले गए चोर

Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A locked house in Achhnera was burgled, with thieves stealing jewellery and cash from two rooms
अछनेरा। कस्बा अछनेरा के ललुआ मोहल्ले में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने बंद घर के भीतर बंदरों को उछल-कूद करते देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

स्वर्गीय मुरारी लाल के पुत्र नवीन सारस्वत और नितिन सारस्वत कामकाज के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। अछनेरा स्थित उनका पैतृक आवास पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा था। चोरों ने इसी सूनेपन का फायदा उठाया और घर के मुख्य दरवाजे का ताला व अंदर की कुंडी काटकर भीतर प्रवेश कर लिया। चोरों ने घर के दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर सारा सामान तितर-बितर कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर चार चांदी की तोड़िया (पायजेब), एक चांदी की कोंधनी और सोने की अंगूठी के अलावा 25 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

इंसेट
बंदरों के शोर ने खोली वारदात की पोल
बुधवार सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि बंद मकान के अंदर बंदर घुसे हुए हैं और सामान बाहर फेंक रहे हैं, तो उन्हें शक हुआ। पास जाकर देखने पर पता चला कि घर के ताले टूटे हुए थे। परिजन को सूचना देने के बाद तत्काल पीआरवी 112 को बुलाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed