{"_id":"64ac45f096cf378b2e00e085","slug":"a-large-number-of-devotees-bathed-in-the-ganges-on-the-first-monday-of-sawan-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-1665-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
Mon, 10 Jul 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। श्रावण मास में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पहला सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। यहां गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। स्नान और पूजन का यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा, जिसके चलते घाटों पर रौनक नजर आई।लहरा और कछला घाट पर इन दिनों आस्था और भक्ति का संगम स्थल बना हुआ है। एक ओर कांवड़िये, गंगाजल भरने के लिए पहुंच रहे हैं वहीं दूसरी ओर भोले के भक्त भी रोजाना गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
सोमवार को सावन का पहला सोमवार होने के कारण सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ सुबह सवेरे शुरू हुआ स्नान दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान कांवर में जल भरने वाले शिव भक्तों की भी भीड़ रही। इस दौरान घाटों पर बढ़े हुए जल स्तर को देख श्रद्धालु थोड़ा सशंकित भी नजर आए। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने किनारों पर ही स्नान किया।
इधर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाट पर तैनात पुलिसकर्मी भी सतर्क थे। पुलिस व गोताखोर, नाव से श्रद्धालुओं की निगरानी कर रहे थे। लहरा और कासगंज-सोरोंजी मार्ग पर कांवड़िये की टोलियां लगातार निकलती नजर आईं। वहीं कछला घाट से बरेली की ओर जाने वाले कांवड़िये भी गंगाजल भरकर ले जाते नजर आए।