{"_id":"6a2b24605101a295290afc3f","slug":"a-labourer-died-after-a-mound-collapsed-while-he-was-extracting-soil-from-it-causing-commotion-agra-news-c-25-1-agr1063-1082820-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टीले से मिट्टी निकालते समय ढाय गिरने से मजदूर की माैत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टीले से मिट्टी निकालते समय ढाय गिरने से मजदूर की माैत, हंगामा
विज्ञापन
खंदौली। गांव मलूपुर में बुधवार रात एक टीले से मिट्टी की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। मिट्टी की ढाय गिरने से मजदूर दब गया और उसकी जान चली गई। मृतक के परिजन ने हंगामा कर दिया। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
मलूपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि गांव के ही जगवीर, श्रीकांत और मानवेंद्र बुधवार रात बेटे सचिन (19) और छोटे भाई राजेश को मजदूरी के लिए साथ ले गए थे। गांव के बाहर ले जाकर एक टीले से मिट्टी उठवा रहे थे। करीब दो बजे सचिन और राजेश मिट्टी खोदकर ठेल में भर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। मलबे में सचिन दब गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि घटना के बाद भी तत्काल सूचना नहीं दी गई। बृहस्पतिवार सुबह एंबुलेंस से शव घर आया तो परिजन में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। इस दौरान परिजन और आरोपियों के बीच घंटों तक राजीनामा कराने के लिए पंचायत चलती रही। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। रात के समय ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी ढोई जाती है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मिट्टी निकालते समय हादसा हुआ है। लोग मिट्टी अपने घर में लगाने के लिए निकालते हैं। मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।