फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A huge fire broke out in Sarawal market

Agra News: सरावल के मार्केट में लगी भीषण आग

Sat, 15 Mar 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in Sarawal market
सिढ़पुरा के कस्बा सरावल में दुकान में आग लगने के बाद उठती लपटें।
सरावल(कासगंज)। सिढ़पुरा कोतवाली के कस्बा सरावल के दाता मार्केट में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस भीषण अग्निकाडं के दौरान दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। एक भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। कारोबारियों, कस्बाई लोगों व दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दाता मार्केट में शनिवार तड़के चार बजे कुछ लोगों ने दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो उन्होंने शोर मचाया। साथ ही दुकान संचालकों को इसकी जानकारी दी। दुकानदार, कारोबारी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। मार्केट में दाता टेंट एवं लाइट हाउस की दुकान व गोदाम भी है। संचालक दयानंद के मुताबिक गद्दे, रजाई, कुर्सियां आदि जल गईं। दाता गिफ्ट कलेक्शन के संचालक रितिक का दुकान में रखा सामान भी जल गया। वहीं दाता डीजे साउंड की दुकान में डीजे साउंड के सिस्टम जल गए। दाता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। विशाल पैथोलॉजी को आग से नुकसान हुआ। दाता मिष्ठान भंडार की दुकान में रखीं मिठाई व अन्य व सामान जल गया। नीरज के क्लीनिक का फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। सूचना पर पहुंची पटियाली तहसील की राजस्व टीम व सिढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व टीम आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed