{"_id":"63ea42636e0baa5ac00c506a","slug":"a-house-caught-fire-in-sikandra-at-agra-a-woman-was-badly-burnt-in-accident-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मकान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी, हादसे में महिला बुरी तरह झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मकान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी, हादसे में महिला बुरी तरह झुलसी
Mon, 13 Feb 2023 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:30 PM IST
सार
आगरा में सोमवार की शाम एक मकान में आग लग गई। इससे आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर पहुंचे एसीपी मयंक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके की है। यहां एक मकान में आग लग गई। घर से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने अपने स्तर बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां बुझाने का प्रयास कर रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में एक महिला भी बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन