फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A head-on collision between a loader tempo and a bike resulted in the death of the bike rider.

Agra News: लोडर टेंपो व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

Wed, 24 Dec 2025 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A head-on collision between a loader tempo and a bike resulted in the death of the bike rider.
लोडर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार नेकराम का फाइल फोटो स्रोत परिजन
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर नयापुरा खंडेर के पास मंगलवार दोपहर को बाइक व लोडर टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन ने आधा घंटे तक हंगामा कर दिया। परिजन को समझा बुझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




थाना पिनाहट के पुरानत्था(झोरियन) निवासी सुखराम ने बताया कि मंगलवार को बड़े भाई नेकराम (40) बाइक से जिला फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव गढ़ी तिवारी अपनी बड़ी पुत्री के घर जा रहे थे। जैसे ही फतेहाबाद-बाह मार्ग पर नयापुरा खंडेर के पास पहुंचे तो फतेहाबाद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे नेकराम बाइक से उछल कर रोड पर गिर गए। और सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं पुलिस ने लोडर टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। मृतक के एक बेटा व तीन पुत्री हैं। भुल्ली (15), लच्छो (10), कंचो (8) तथा नेहा (5) है। घटना की जानकारी से बच्चों व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक नेकराम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed