{"_id":"69b3292abb82256def0a5d0e","slug":"a-gathering-of-bhajans-was-held-at-the-chamad-mata-temple-with-18-groups-enthralling-the-audience-throughout-the-night-the-artists-spread-the-colors-of-devotion-during-the-bhajan-evening-agra-news-c-421-1-fsk1001-3363-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चामड़ माता के दरबार में सजी भजनों की महफिल, 18 मंडलियों ने रातभर बांधा समां, भजन संध्या में कलाकारों ने बिखेरा भक्ति का रंग\n<bha>--<\/bha>","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चामड़ माता के दरबार में सजी भजनों की महफिल, 18 मंडलियों ने रातभर बांधा समां, भजन संध्या में कलाकारों ने बिखेरा भक्ति का रंग <bha>--</bha>
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। सीकरी के ''''''''दो हिस्सा'''''''' क्षेत्र स्थित पहाड़ी की तलहटी में विराजीं अति प्राचीन चामड़ माता के वार्षिक मेले में बुधवार रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति भाव से सराबोर इस महफिल में 18 भजन मंडलियों ने माता की भेंटें, धार्मिक प्रसंग और पारंपरिक जिकड़ी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को रात भर मंत्रमुग्ध रखा।
बृहस्पतिवार सुबह निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टोलियों की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में जगनेर की पिंटू एंड पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 4100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। सुनहरा के रामेश्वर एंड पार्टी को द्वितीय (3100 रुपये) और बमनई के सचिन व तुर्कपुरा के सत्य प्रकाश को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार (1500 रुपये) प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी सहभागी मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, बुधवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा ग्रामीण अंचल के मेले हमारी प्राचीन परंपराओं और समृद्ध संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं, जो भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। मठ के महंत मानिकचंद, रामबाबू भगत जी, प्रेमपाल सिंह, बनवारी, प्रेमचंद, शंकर लाल, मुरारी, गुड्डू, विल्सन कुशवाहा, रमेश बघेल और विनोद गोयल ने व्यवस्थाएं संभालीं। संवाद