फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A fire broke out in the hut, a buffalo also died

Agra News: झोपड़ी में आग लगने से सामान राख, एक भैंस भी मरी

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the hut, a buffalo also died
पटियाली। तहसील क्षेत्र के नागर कंचनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की झोपड़ी में बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखा सामान जल कर राख हो गया। वही झोपड़ी में बंधी भैंस जलकर मर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन किया। नागर कंचनपुर गांव निवासी ब्रहमानंद की झोपड़ी में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के विकराल होने पर परिवार के सदस्य चीख पुकार करते हुए झोपड़ी से बाहर निकल गए। चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किए। ग्रामीणों ने पंप सेट चलाकर पानी व रेता डालकर आग को बुझाया। ग्रामीणों ने साहस जुटाकर झोपड़ी में बंधी भैंसों को खोला, लेकिन तबतक एक भैंस झुलस कर मर चुकी थी। ब्रह्मानंद ने बताया कि घटना में अंदर रखी बाइक, चारपाई, बिस्तर, गल्ला, कपड़े व गृहस्थी के सामान जले हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसीलदार अरविंद गौतम को दी। इस पर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल अंजुल तोमर को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने कहा कि अग्नि पीड़ितों की नियम अनुसार हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed