{"_id":"68c9b04c3d43fc3c98099c55","slug":"a-farmer-got-injured-by-electric-current-while-climbing-to-install-a-bulb-on-the-transformer-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-145293-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रांसफार्मर पर बल्ब लगाने चढ़ा किसान करंंट से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रांसफार्मर पर बल्ब लगाने चढ़ा किसान करंंट से घायल
Wed, 17 Sep 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
किशनी। नगला मदारी में ट्रांसफार्मर पर बल्ब लगाने को चढ़े किसान को करंट लग गया। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन ने सैफ़ई में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कुरसंडा ग्रामसभा के नगला मदारी निवासी किसान शिवराज शाक्य के खेत में निजी नलकूप लगा हुआ है।वह नलकूप से फसल की सिंचाई कर रहे थे। अंधेरा होने से पहले उन्होंने ट्रांसफार्मर के डबल पोल पर बल्ब लगाने के लिए सीढ़ी लगाई। सीढ़ी लगाने के बाद वह जैसे ही ऊपर चढ़े उनका पैर लोहे के एंगल में छूने से उनको करंट लग गया। करंट लगते ही वह ट्रांसफार्मर से नीचे आ गिरे। हालत गंभीर होने के कारण परिजन ने उन्हें सैफ़ई में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर है। एसडीओ विद्युत शेरसिंह ने बताया कि किसान को करंट लगने की जानकारी मिली है। बिजलीघर पर शटडाउन लेकर लाइनमैन के बिना किसी को भी स्वयं विद्युत कार्य नहीं करना चाहिए। किसान इस प्रकार के जोखिम न लें इससे जनहानि हो सकती है।