फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A farmer going to see his crop died after drowning in a minor, mourning prevailed in his house

Agra News: फसल देखने जा रहे किसान की माइनर में डूबने से मौत, घर में छाया मातम

Fri, 11 Apr 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
A farmer going to see his crop died after drowning in a minor, mourning prevailed in his house
किशनी। बारिश की संभावना के चलते खेत पर फसल देखने गए भाग्य नगर खिरिया का किसान रास्ते में पड़ने वाले माइनर में डूब गया। जानकारी होने के बाद परिजन ने किसान को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, वहां गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भाग्य नगर खिरिया निवासी हरेंद्र सिंह यादव (36) बृहस्पतिवार की शाम को घर पर थे। तभी अचानक काली घटाएं छाने लगीं। बारिश की आशंका से घबराए हरेंद्र खेत में भरा हुआ पानी निकाल कर आने की बात कह कर चले गए। वह गांव कैथपुर के पास स्थित एक माइनर में वह अचानक गिर गए। रात के कारण कोई राहगीर भी नहीं निकला जिसके चलते काफी देर में माइनर में पड़े रहे। तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और हरेंद्र को माइनर से निकाल कर मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में किसान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हरेंद्र जिला पंचायत सदस्य गजराज यादव के चचेरे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed