{"_id":"69cd894a8b5c26555a056d38","slug":"a-drain-will-be-constructed-at-agra-cantt-station-at-a-cost-of-one-crore-rupeesa-drain-will-be-constructed-at-agra-cantt-station-at-a-cost-of-one-crore-rupees-agra-news-c-25-1-agr1034-1024451-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर एक करोड़ की लागत से बनेगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर एक करोड़ की लागत से बनेगा नाला
विज्ञापन
आगरा। आगरा कैंट स्टेशन जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गड्ढों की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम एक करोड़ खर्च कर अटल चौक से श्रीराम चौक तक नाला निर्माण कराएगा।
इस मार्ग पर नाला न होने के कारण बारिश और जलभराव होने पर सड़क पर पानी भर जाता था, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। गड्ढे हो जाने के कारण आगरा कैंट स्टेशन जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद राकेश कन्नौजिया और स्थानीय लोगों के साथ मुआयना किया। नाला निर्माण पूरा होने के बाद जल निकासी की समस्या खत्म हो जाएगी।
महताब बाग में आई लव आगरा सेल्फी पाॅइंट तैयार
आगरा। महताब बाग क्षेत्र में मोतीमहल के पास यमुना नदी और आगरा किला के सुंदर दृश्य के साथ सेल्फी लेने के लिए विशेष ‘आई लव आगरा’ सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है। यह सेल्फी पॉइंट पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आई लव आगरा के फ्रेम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें खड़े होकर पर्यटक यमुना नदी, हरियाली और आगरा किले के दृश्य को एक ही फ्रेम में कैद कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- --
आईएसबीटी से नगर निगम ने हटवाए अतिक्रमण
आगरा। आईएसबीटी बस स्टेशन क्षेत्र से बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। आईएसबीटी बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित करने की योजना है, जिसके तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होना प्रस्तावित है। ऐसे में बस स्टेशन परिसर के आसपास मौजूद अवैध निर्माण और दुकानों को हटाना था। इसलिए यह कार्रवाई की गई। बस स्टेशन की दीवार से लगी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।