{"_id":"60635a2d8ebc3ed3075e7c37","slug":"a-dead-body-was-found-in-the-garden-of-a-villager-who-went-to-the-farm-kasganj-news-agr4866618138","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गए ग्रामीण का बाग में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गए ग्रामीण का बाग में मिला शव
विज्ञापन
कासगंज के नगला मद्दूपुर में शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में खेत पर गए ग्रामीण का शव अमरूद के बाग में पड़ा मिला। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नत्थू सिंह (62) निवासी ग्राम मद्दूपुर ढोलना मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे खेत जाने की कहकर घर से निकले थे लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं आए। ग्रामीणों ने उनके शव को अमरूद के बाग में पड़े हुए देेेखा तो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उसके परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका शव देेखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीण के शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम कराया है जिससे सही स्थिति का पता लग सकेगा।