फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A DCM truck's tire burst on the expressway; it crashed through the railing and plunged into a ditch.

Agra News: एक्सप्रेसवे पर डीसीएम का टायर फटा, रेलिंग तोड़कर खाई में चला गया

Tue, 29 Sep 2026 01:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A DCM truck's tire burst on the expressway; it crashed through the railing and plunged into a ditch.
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह डीसीएम का अगला टायर फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में चला गया। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने हाइड्रा की मदद से डीसीएम को खाई से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डीसीएम चालक लवकुश यादव निवासी लाउवा टापरा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा और परिचालक शिवदयाल यादव निवासी पंडितपुरा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा डीसीएम लेकर गोंडा से दिल्ली जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 35.400 पर डीसीएम का अगला टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में चला गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। डीसीएम को खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि डीसीएम का टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में उतर गया था। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed