Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A cylinder caught fire while boiling milk in a primary school, scaring children.

Agra News: प्राथमिक विद्यालय में दूध उबालते समय सिलिंडर में लगी आग, बच्चे सहमे

Thu, 16 Apr 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
A cylinder caught fire while boiling milk in a primary school, scaring children.
आगरा। बरौली अहीर ब्लॉक के नगला पैमा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह मिड-डे मील के लिए दूध उबालते समय सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बच्चे सहम गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। सही समय पर राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के निकट नगला पैमा गांव में प्राथमिक विद्यालय है। प्रधानाचार्य दीपा राठौर ने बताया कि सुबह स्कूल में करीब 45 बच्चे पढ़ने पहुंचे थे। उपस्थिति दर्ज करने के बाद पढ़ाई शुरू की गई थी। पास ही कमरे में रसोइया शारदा देवी मिड-डे मील के लिए दूध उबाल रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। उन्होंने आग की लौ देखते ही रसोइया को बताया और स्टाफ की मदद से बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी मदद के लिए आ गए।
विज्ञापन

लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और सबमर्सिबल की पाइप से पानी डालकर आग बुझाने लगे। मौके पर पीआरवी 9073 की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखे थे दो सिलिंडर
आग लगने के दौरान पास के कमरे में दो सिलिंडर और रखे थे। गनीमत रही कि सही समय पर राहत कार्य शुरू हो गया और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed