{"_id":"69c6f04f27ed8ff74600b558","slug":"a-confectioner-was-stabbed-to-death-for-trying-to-stop-him-from-entering-the-room-agra-news-c-25-1-mbd1042-1021289-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हलवाई की हत्या: पड़ोसी ने पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में हुई मौत; पुलिस ने आरोपी को पत्नी संग किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाई की हत्या: पड़ोसी ने पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में हुई मौत; पुलिस ने आरोपी को पत्नी संग किया गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:32 AM IST
सार
आगरा के नगला पदी में कमरे में घुसने से रोकने पर पड़ोसी युवक ने हलवाई गणेश वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाने में गणेश वर्मा की मौत के बाद पड़ोसियों से बात करते पुलिस कर्मी। गणेश की फाइल फोट
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के नगला पदी में शुक्रवार रात कमरे में घुसने से मना करने पर पड़ोसी युवक ने हलवाई गणेश वर्मा के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में लोग हलवाई को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना रात तकरीबन 10 बजे की है। मूलरूप से मध्य प्रदेश निवासी गणेश वर्मा (40) कई साल से नगला पदी स्थित खलील वाली दरगाह के पास प्रमोद के मकान में किराए पर रह रहे थे। पत्नी कई साल पहले छोड़कर चली गई थी। उनकी एक बेटी तमन्ना है। वह कक्षा नाै की छात्रा है। मकान में ही जीतू भी पत्नी राधा के साथ किराए पर रह रहा था। तमन्ना ने पुलिस को बताया कि रात को जीतू कमरे में घुस रहा था। इस पर पिता ने उसे टोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घर में जाने के लिए कहने लगे। इससे वो बाैखला गया। गणेश ने उसे बाहर निकाला। वह झगड़ा करने लगा। इसी बीच अपने कमरे में गया। वह चाकू निकालकर ले आया। उसकी पत्नी भी आ गई। आरोप है कि पत्नी ने हाथ पकड़ लिए। जीतू ने गणेश के पेट में चाकू मार दिया। वह घायल हो गए। आसपास के लोग गणेश को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर उनकी माैत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।