{"_id":"57460ebf4f1c1b04206921c3","slug":"a-check-for-rs-2-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये में 2500 तक की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये में 2500 तक की जांच
अमर उजाला अागरा
Updated Thu, 26 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
संभल के दीपा सराय स्थित मदरसे में बच्चों को सिक्कों के बारे में जानकारी देते मदरसा संचालक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रुपये में 2500 रुपये तक की जांच। सुनकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। लेडी लायल (महिला अस्पताल) के बाद अब जिला अस्पताल में भी एक जून से सुविधा शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत दिल्ली की डा. खन्ना प्राइवेट पैथकेयर प्राइवेट लिमिटेड से करार किया है। यहां 150 से अधिक जांचें हो सकेंगी। इसमें 50 रुपये से 2500 कीमत तक की जांच शामिल हैं। बता दें कि पिछले महीनों में चिकित्सा राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। यहां पीपीपी माडल से किडनी डायलिसिस और जांच सेवा की सुविधा मुहैया कराए जाने की बात कही थी। प्रमुख अधीक्षक डा. पीके गुप्ता ने बताया कि सेटअप तैयार है। तीन-चार दिन में सुविधा शुरू हो जाएगी।
पर्चे पर लिखा, तभी जांच
जांच की सुविधा बाहरी मरीजों के लिए नहीं है। यहां पर्चा बनवाना जरूरी होगा, संबंधित बीमारी से जुड़े डाक्टर की संस्तुति पर ही सैंपल लिया जाएगा।
ये रही प्रमुख जांच:
स्पेशल एंजाइम, थायरायड, किडनी-लिवर से जुड़ी बीमारियों की जांच, यूरिन, बोनमैरो, कैंसर ट्यूमर, कॉलस्ट्रोल, कैल्शियम, प्रोटीन, मलेरिया।
मेल से मिलेगी रिपोर्ट
मरीज का सैंपल कलेक्शन कर कोरियर से दिल्ली स्थित लैब पहुंचाया जाएगा। प्रति मरीज का विवरण ऑनलाइन होगा। जांच के बाद जिला अस्पताल स्थित कलेक्शन सेंटर पर रिपोर्ट ई-मेल के जरिये आएगी। यहां से मरीज अपनी रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है।
- निजी लैब का कलेक्शन सेंटर तैयार है। गुरुवार को यहां का निरीक्षण कर जल्द सुविधा शुरू कर दी जाएगी। डा. बीएस यादव, सीएमओ