फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A cheater caught in pharmacy exam

Agra News: फार्मेसी परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची

Fri, 28 Jun 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
A cheater caught in pharmacy exam
कासगंज। जिले में फार्मेसी परीक्षा में शुक्रवार को एक नकलची पकड़ा गया। दोनों केंद्रों पर दोनों पालियों में पंजीकृत 315 में से 289 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 26 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी केंद्र पर पहली पाली में पंजीकृत 15 परीक्षार्थियों में से सात ने परीक्षा दी। आठ परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी पाली में पंजीकृत 152 परीक्षार्थियों में से 138 ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमएमआईटी केंद्र पर पहली पाली में पंजीकृत तीन परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन

दूसरी पाली में पंजीकृत 145 परीक्षार्थियों में से 141 ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस केंद्र पर एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी के केंद्र अधीक्षक नोडल अधिकारी राजन सिंह, एमएमआईटी केंद्र अधीक्षक कपिल गोस्वामी, सहायक केंद्र अधीक्षक कपिल राव, व्याख्याता यांत्रिक देवकांत गौतम, व्याख्याता इलेक्ट्रॉनिक्स अश्वनी कुमार, आंतरिक उड़न दस्ता टीम के मनोज कुमार वार्ष्णेय, उपदेश कुमार यादव ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि एमएमआईटी पर एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed