फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A bull picked up a woman who was going to get milk and threw her.

Agra News: दूध लेने जा रही महिला को सांड़ ने उठाकर फेंका

Sat, 01 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A bull picked up a woman who was going to get milk and threw her.
सांड के हमले से घायल महिला और पास में खड़ा सांड। संवाद
मैनपुरी। न्यू बस्ती भरतवाल में शनिवार की सुबह दूध लेने जा रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने बचने के लिए भाग रही महिला को सींग से उठाकर फेंका, महिला करीब 5 फीट तक उछलने के बाद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। लोगों ने सांड़ को भगाया। जिला अस्पताल से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के न्यू बस्ती भरतवाल निवासी चित्रा देवी शनिवार की सुबह रोजाना की तरह अपनी गली से होकर दूध लेने के लिए जा रही थीं। तभी अचानक सामने छुट्टा सांड़ को हमलावर होता देख वह जान बचाने के लिए भागने लगीं। तभी पीछे से सांड़ ने उन्हें सींग पर उठाकर फेंक दिया। चित्रा देवी करीब 5 फीट तक उछलने के बाद जमीन पर जा गिरीं। महिला बेहोश हो गई, चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और सांड़ को भगाया। सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी में हुई कैद
न्यू बस्ती भरतवाल की रहने वाली चित्रा देवी पर सांड़ के हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। साफ दिख रहा है कि किस तरह से महिला बचने के लिए भागीं, तभी पीछे से सांड़ ने उन्हें टक्कर मार कर उछाल दिया। अगर कुछ लोग न आ जाते तो सांड़ सड़क पर पड़ी बेहोश चित्रा पर फिर से हमला कर सकता था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed