{"_id":"66555387b5b64f86390a5b85","slug":"a-bridge-will-be-built-on-yamuna-for-the-second-corridor-of-agra-metro-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: मेट्रो ट्रेन के लिए यमुना पर बनेगा पुल, जुलाई में निर्माण शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: मेट्रो ट्रेन के लिए यमुना पर बनेगा पुल, जुलाई में निर्माण शुरू होने की उम्मीद
Tue, 28 May 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 May 2024 09:16 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। टेंडर के लिए पांच कंपनियों के आवेदन आए हैं। जुलाई में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मेट्रो ट्रेन के दूसरे कॉरिडोर के लिए टेंडर और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है। इसका निर्माण 1526 करोड़ रुपये से होगा। निर्माण के लिए 5 कंपनियों के आवेदन आए हैं। इनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। यमुना पर पुल बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के लिए दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है। ये आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा कृषि मंडी और कालिंदी विहार है।
इसकी दूरी करीब 15 किमी है। ये ट्रैक यमुना नदी के ऊपर से गुजरेगा। इसमें पुल के लिए डीपीआर और सर्वे हो गया है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था तय होने के बाद इसके प्रतिनिधि अपने स्तर से सर्वे करेंगे। कंपनियों के तकनीकी, आर्थिक और निर्माण कार्य के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। जून के अंत या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।