{"_id":"689b7fb6ea2841f74202a484","slug":"a-boy-sleeping-on-his-bed-died-due-to-snake-bite-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-143147-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पलंग पर सो रहे बालक की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पलंग पर सो रहे बालक की सर्पदंश से मौत
Tue, 12 Aug 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव पहाड़पुर में पलंग पर सो रहे पांच साल के मासूम को मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
किशनी क्षेत्र के रजनेश कुमार का पुत्र शौर्य (5) सुबह पलंग पर सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे बच्चे की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। बच्चे के हाथ में सांप के काटने का निशान था। बच्चे ने चाय पी और फिर उसे बेहोशी छाने लगी। परिजन ने कमरे में सांप देखा, बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम के परिजन शव को लेकर चले गए।