फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A 55-member delegation from UNESCO visited the Taj Mahal.

Agra News: यूनेस्को के 55 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने ताजमहल निहारा

Mon, 15 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A 55-member delegation from UNESCO visited the Taj Mahal.
यूनेस्को का प्रतिनि​धिमंडल
आगरा। यूनेस्को के 55 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को विश्व धरोहर स्मारकों आगरा किला और ताजमहल का भ्रमण किया। यह प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लाल किले में आयोजित अंतरसरकारी समिति के 20वें सत्र में भाग लेने के लिए भारत आया हुआ है। सत्र के इतर सांस्कृतिक भ्रमण के तहत प्रतिनिधियों को आगरा लाया गया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्रतिनिधिमंडल ने आगरा किला का भ्रमण किया, जहां मुगलकालीन स्थापत्य और ऐतिहासिक इमारतों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद करीब तीन बजे प्रतिनिधिमंडल ताजमहल पहुंचा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिनिधियों ने संगमरमर से बने इस विश्वविख्यात स्मारक को निहारा। ताजमहल की नक्काशी, वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व से सभी प्रतिनिधि काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने विभिन्न कोणों से ताजमहल की तस्वीरें खिंचवाईं। प्रतिनिधियों ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर और उसके संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

ताजमहल भ्रमण के बाद प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख और वर्ष 2003 के सम्मेलन की सचिव फुमिको ओहिनाटा ने विजिटर रजिस्टर में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की। उन्होंने आगरा प्रशासन और संबंधित विभागों का गर्मजोशी से स्वागत, मेहमानवाजी और ताजमहल की सुंदरता को सहेज कर प्रस्तुत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे से आगरा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हुई है। ऐसे दौरों से विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed