फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   व्यापारी नेता हत्याकांड के साजिशकर्ता जेल भेजे

व्यापारी नेता हत्याकांड के साजिशकर्ता जेल भेजे

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। व्यापारी नेता हत्याकांड के दो साजिशकर्ताओं को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रांजल ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। ये दोनों इसके दोस्त हैं। एक भाजपा पार्षद का तो दूसरा हिस्ट्रीशीटर का भतीजा है। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी चेतन व प्रवीन और प्रापर्टी डीलर पवन चौहान की हत्या के आरोपी निक्कू चौधरी के खिलाफ भी धारा 82 की कार्रवाई की। इनके घरों में कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। जल्द अभियुक्तों के घरों की कुर्की की जाएगी। पुलिस ने ठेकेदार हत्याकांड के आरोपी की भाभी को हत्यारोपी को शरण देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में जेल भेजा है। सोनू की तलाश में अलीगढ़ में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


व्यापारी नेता हत्याकांड
राजामंडी बाजार कमेटी अध्यक्ष हेमनदास जैसवानी हत्याकांड के हत्यारोपी प्रवीन, चेतन ने खिलाफ पुलिस ने न्यायालय से धारा 82 ले ली है। कुर्की नोटिस बुधवार को दोनों भाइयों के घर चस्पा कर दिया गया। शाहगंज थाना पुलिस ने मोनू वर्मा और सूरज वर्मा को हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बल्का बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर का भतीजा मोनू वर्मा पुत्र गोविंद वर्मा और मंसा देवी निवासी सूरज वर्मा पुत्र करमवीर वर्मा प्रांजल के गहरे दोस्त हैं। सूरज भाजपा पार्षद का भतीजा है। हत्या के बाद उन्होंने ही प्रांजल के घर ताला लगाया था। मोनू प्रांजल के लिए चौथ वसूली करता था। पुलिस का कहना है कि इन्हें हत्या के षड्यंत्र की जानकारी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हेमनदास की हत्या की योजना तकरीबन एक सप्ताह से बन रही थी। प्रांजल ने व्यापारी नेता की गतिविधियों पर नजर रखने को लोगों को लगा रखा था। पांच दिन तक रेकी की गई थी। पुलिस ने बताया कि प्रांजल बहुत शातिर है। वह हर बार नई सिम प्रयोग कर रहा था। इसके चलते हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड
सिकंदरा के प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के भतीजे निक्कू चौधरी पर शाहगंज में चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज है। उसके वारंट निकले हुए हैं। पुलिस ने निक्कू के घर की कुर्की के लिए धारा 82 की कार्रवाई की। एक माह तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की की जाएगी। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी शाहिद की एमजी रोड स्थित ड्राई क्लीन की दुकान बैंड बॉक्स में पूछताछ की। अन्य प्रतिष्ठानों में भी पूछताछ की गई। इसके बाद कर्मचारी भाग निकले।

ठेकेदार हत्याकांड
सेवला मंडी के ठेकेदार जसवंत चाहर हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी आदेश की तलाश में बुंदूकटरा में उसके भाई के घर दबिश दी। आदेश की भाभी ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। महिला ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। घर में नहीं घुसने दिया। इसी बीच मौका पाकर अभियुक्त आदेश घर के पिछले दरवाजे से भाग निकला। पुलिस ने भाभी मीनू चाहर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और हत्यारोपी को शरण देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, इगलास में सोनू पंडित की तलाश में गई पुलिस टीम ने अलीगढ़ में कई स्थानों पर दबिश दी। शादी समारोह में दबिश के बाद सोनू पंडित का मामा अपनी लड़कियों का कन्यादान भी नहीं कर सका। वह पुलिस के दबिश देने पर भाग निकला था। सीओ सदर ने बताया कि हत्याभियुक्त लगातार ठिकाना बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed