{"_id":"3-90184","slug":"Agra-90184-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आया सीए का छात्र लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने आया सीए का छात्र लापता
Agra
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। हाथरस से मंगलवार दोपहर परीक्षा देने आगरा आया सीए का छात्र लापता हो गया। सुल्तानगंज पुलिया वह आटो से उतरा था। इसके बाद वह कमला नगर स्थित परीक्षा केंद्र पर भी नहीं पहुंचा। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की। छात्र का मोबाइल भी स्विच आफ हो गया है। परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की। थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
हाथरस के वैभव नगर निवासी रामप्रकाश अग्रवाल श्रेयष ग्रामीण बैंक में अधिकारी हैं। 19 वर्षीय बेटा हर्षित अग्रवाल सीए (आईपीसीसी द्वितीय ग्रुप) का छात्र है। मंगलवार को उसकी कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दोपहर दो से पांच बजे की शिफ्ट में परीक्षा थी। हर्षित मंगलवार को बहन संचिता के साथ आटो से सुल्तानगंज पुलिया पहुंचा। परीक्षा केंद्र जाने के लिए चौराहे पर आटो से उतर गया। संचिता यूनिवर्सिटी के लिए चली गई। शाम तकरीबन 5:30 बजे तक हर्षित घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों को चिंता हुई। स्कूल प्रिंसिपल से हर्षित के परीक्षा में नहीं बैठने की जानकारी मिली। परिवारीजनों ने थाना न्यू आगरा में बेटे के लापता होने की तहरीर दी है। रामप्रकाश ने बताया कि हर्षित डेढ़ माह पहले आगरा में रहकर सीए की कोचिंग कर रहा था। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की।