{"_id":"3-86972","slug":"Agra-86972-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट कैशियर को घायल कर लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट कैशियर को घायल कर लूटा
Agra
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। राजामंडी स्टेशन रोड पर शुक्रवार तड़के पल्सर सवार तीन बदमाशों ने दिल्ली एयरपोर्ट के कैशियर को लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। वारदात चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। इंस्पेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कौशलपुर, न्यू आगरा निवासी अरुण कुमार पाठक दिल्ली एयरपोर्ट पर कैशियर हैं। शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए तड़के 4.30 बजे हरीपर्वत से पैदल स्टेशन की तरफ जा रहे थे तभी काली पल्सर सवार दो बदमाश आकर अरुण से बैग छीनने लगे। अरुण ने विरोध किया तो एक और बदमाश पहुंच गया। उसने तमंचे की बट से सिर पर प्रहार किया। बदमाशों में उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और बैग ले गए। बैग में कपड़े, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, मार्क्सशीट, दो हजार रुपये थे। अरुण के भाई डा. केके पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। अधिकारियों से शिकायत करेंगे।