{"_id":"3-85930","slug":"Agra-85930-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद के खिलाफ बजरंगियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जेहाद के खिलाफ बजरंगियों का प्रदर्शन
Agra
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में लव जेहाद के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महानगर संयोजक मदन वर्मा के नेतृत्व मेें बजरंगी कुंद-कुंद धर्मशाला पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट में पहुंचे। बजरंगियों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत करने सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार पहुंचे लेकिन कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिलने को अड़े रहे। इस पर डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय में आने की इजाजत दी। बजरंगियों ने ज्ञापन में जिलाधिकारी को बताया कि किस तरह के एक समुदाय विशेष के युवक हिंदू लड़कियों को बरगला रहे हैं। उन्होंने गर्ल्स कालेजों के आसपास विशेष निगरानी की मांग की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत गोरक्षा प्रमुख सुनील पाराशर ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी है, तब से एक समुदाय विशेष के हौसले बुलंद हो गए हैं। प्रांत सह संयोजक अज्जू चौहान, राकेश त्यागी, दिग्विजय नाथ तिवारी, संजय मल्होत्रा, कृष्णा मित्तल, बंटी ठाकुर, गजेंद्र पाल, भूपेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, विजय भदौरिया शामिल थे।